Welcome to Aaryavart Updates - Premium News Portal
Breaking News
Aaryavart Updates brings you the latest breaking news from India, World, Politics, UPSC Current Affairs, Technology, and Business. Stay tuned for live updates.

चीन ने शुरू किया उड़ने वाली कार का परीक्षण, पीछे रह गया अमेरिका !

 flying car

विश्व की पहली उड़ने वाले कार की फैक्ट्री

आधुनिक परिवहन की दुनिया अब आकाश की ओर बढ़ चली है। चीन की प्रतिष्ठित कम्पनी एक्सपेंग एरोट (Xpeng Aeroht) ने सोमवार को अपनी उड़ने वाली कारों के परीक्षण उत्पादन की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। यह कदम वैश्विक परिवहन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है।

चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार यह कारखाना दक्षिण चीन के ग्वांगझोउ शहर के हुआंगपू ज़िले में स्थित है।

करीब 1,20,000 वर्ग मीटर में फैली यह अत्याधुनिक इकाई दुनिया की पहली उड़ने वाले कार की निर्माण फैक्ट्री मानी जा रही है।

यहाँ तैयार की जा रही कार का नाम है — “लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर”। यह एक मॉड्यूलर डिज़ाइन वाली इलेक्ट्रिक उड़न-कार है, जो आवश्यकता अनुसार ज़मीन पर चलने के साथ-साथ हवा में उड़ भी सकती है।

इस फैक्ट्री में प्रतिवर्ष लगभग 10,000 उड़ान मॉड्यूल तैयार करने की क्षमता है, और प्रारंभिक चरण में ही लगभग 5,000 इकाइयों के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। पूर्ण रूप से सक्रिय होने पर, यहाँ हर 30 मिनट में एक उड़ने वाली कार तैयार किया जा सकेगा।

नई पीढ़ी का परिवहन

यह उपलब्धि न केवल चीन के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक नवीन युग की शुरुआत मानी जा रही है। उड़ने वाली कारें अब केवल कल्पना नहीं रहीं — वे व्यवहारिक वास्तविकता बनती जा रही हैं।

विशेषज्ञों का मत है कि भविष्य में ऐसी तकनीकें सड़क जाम, प्रदूषण और यात्रा समय जैसी समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकती हैं।
हालाँकि सुरक्षा, नियमों और पायलट प्रशिक्षण जैसे मुद्दे अभी भी चुनौती बने हुए हैं, परंतु यह स्पष्ट है कि भविष्य का यातायात अब ज़मीन तक सीमित नहीं रहेगा